आज दिनांक 15 मई 2026 को सुश्री मोनिका ओ. नील्सन, चीफ फील्ड ऑफिस, बिहार, यूनिसेफ ने डॉ. एन. विजयलक्ष्मी, अपर मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग, बिहार सरकार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान बिहार के बच्चों से जुड़े मुद्दों एवं अवसरों तथा राज्य में सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की प्रगति को तेज करने हेतु यूनिसेफ एवं विभाग के बीच सहयोग को सुदृढ़ बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में सुश्री पूजा (कम्युनिकेशन स्पेशलिस्ट, यूनिसेफ), श्री मनोज नारायण एवं डॉ. जयंता बसु (स्टेट कंसल्टेंट्स, यूनिसेफ) भी उपस्थित थे।